Rakul Preet Singh makes Suji Ka Halwa: बॉलीवुड स्टार रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने हाल ही में शादी रचाई है। शादी के बाद अदाकारा रकुल प्रीत सिंह ने अपनी पहली रसोई में क्या खास चीज बनाई। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए दी।
Rakul Preet Singh makes Suji Ka Halwa: बॉलीवुड स्टार रकुल प्रीत सिंह और फिल्ममेकर जैकी भगनानी ने हाल ही में धूमधाम से शादी रचाई है। शादी के बाद ये स्टार कपल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुका है। इस बीच अदाकारा रकुल प्रीत सिंह ने शादी के बाद अपने ससुराल में पहली रसोई बनाई है। जिसकी शुरुआत अदाकारा ने मीठी डिश बनाकर की। अदाकारा रकुल प्रीत सिंह ने अपनी पहली रसोई की झलक फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है। सामने आई इस तस्वीर से पता लगता है कि रकुल प्रीत सिंह ने शादी के बाद पहली रसोई में पति जैकी भगनानी और ससुराल वालों के लिए सूजी का हलवा बनाया था। इस तस्वीर पर कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘चौका चढ़ाना’ रकुल प्रीत सिंह की पहली रसोई की झलक आप यहां देख सकते हैं।
गोवा में हुई थी रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी
बता दें कि फिल्म स्टार रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की ग्रैंड इंडियन वेडिंग बीते दिनों ही गोवा में हुई थी। जहां ये स्टार कपल एक नहीं बल्कि दो-दो रीति रिवाजों से पति पत्नी के रिश्ते में बंधा। फिल्म स्टार रकुल प्रीत सिंह की पहली शादी पंजाबी रीति रिवाज से हुई। जबकि, दूसरी शादी शाम को ही सिंधी रस्मों के अनुसार हुई थी। इस ग्रैंड इंडियन वेडिंग की तस्वीरें एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में जमकर वायरल हुई। जिसके बाद खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी इस स्टार कपल को शादी के लिए बधाई पत्र मिला था।
करीब 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी
बॉलीवुड फिल्म स्टार रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी करीब एक दूसरे को 3 साल से जानते थे। ये तीनों स्टार 3 साल से एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। अदाकारा ने इससे पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जैकी भगनानी उनकी ही बिल्डिंग के करीब रहा करते थे। लॉकडाउन के दिनों में दोनों की दोस्ती हुई थी। जो बाद में धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अदाकारा ने बताया कि उन्हें लगा कि वो दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। जिसके बाद इन दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया।