शुक्रवार, दिसम्बर 5, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

यह अभिनेता, जो ऋषि कपूर और अक्षय कुमार संग कर चुके हैं काम, परिवार के लिए छोड़ी एक्टिंग, बने चौकीदार, राजकुमार राव ने की मदद

हर दिन हजारों लोग अपने सपनों को साकार करने के लिए मुंबई का रुख करते हैं, लेकिन सफलता हर किसी का साथ नहीं देती. ऐसे ही एक अभिनेता हैं सवि सिद्धू, जिन्होंने ऋषि कपूर और अक्षय कुमार जैसे सितारों के साथ काम किया, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. छोटे मगर दमदार किरदार निभाने वाले सवि ने जब इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया और आर्थिक तंगी बढ़ी, तो उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने का फैसला लिया.

लखनऊ में पले-बढ़े सवि ने पहले चंडीगढ़ में मॉडलिंग की, फिर कानून की पढ़ाई के लिए वापस लौटे और साथ ही थियेटर में भी सक्रिय हो गए. 1995 में फिल्म ताकत से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को उनका काम इतना पसंद आया कि उन्होंने उन्हें ब्लैक फ्राइडे (2007) और गुलाल (2009) जैसी फिल्मों में कास्ट किया. इसके बाद सवि पटियाला हाउस (2011), डे डी (2012) और बेवकूफियां (2014) में भी नजर आए, मगर इसके बाद वह सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गए.


करीब पांच साल बाद वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोखंडवाला की एक इमारत में 12 घंटे की शिफ्ट में गार्ड की नौकरी करते पाए गए. फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि उन्होंने पहले पत्नी को खोया, फिर पिता, मां और सास-ससुर भी चल बसे. आज वे पूरी तरह अकेले हैं. इतने कि उनके पास न बस का किराया है, न ही किसी फिल्म का टिकट खरीदने की क्षमता.

उनकी कहानी जब सामने आई तो एक्टर राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “#SaviSidhu सर, आपकी कहानी बेहद प्रेरणादायक है. मैंने आपकी फिल्मों में आपकी परफॉर्मेंस को हमेशा सराहा है. आपकी पॉजिटिव सोच कमाल की है. मैं अपने कास्टिंग दोस्तों से कहूंगा कि आपसे जरूर संपर्क करें.”

क्या आपने कभी सवि सिद्धू की कोई फिल्म देखी है?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles