मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

शशि कपूर संग नजर आ रही ये हसीना बनीं 14 की उम्र में मिस इंडिया, न्यूक्लियर साइंटिस्ट की बेटी ने होटेलियर से रचाई शादी, लेकिन हुआ दुखद अंत

14 की उम्र में बनीं मिस इंडिया, बॉलीवुड में चमका नाम, लेकिन हुआ दुखद अंत

तस्वीर में नजर आ रही यह बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस लीला नायडू हैं, जिन्होंने 1963 में शशि कपूर के साथ फिल्म हाउसहोल्डर में काम किया था। लीला नायडू का नाम 10 साल तक दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल रहा। महज 14 साल की उम्र में वह फेमिना मिस इंडिया बनीं। कहा जाता है कि हिंदी सिनेमा के शो-मैन राज कपूर उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते थे, लेकिन लीला ने उनके ऑफर ठुकरा दिए। वहीं, उन्होंने ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म करने के लिए हामी भर दी। उनकी पहली ही फिल्म अनुराधा को नेशनल अवॉर्ड मिला, लेकिन बदकिस्मती से उनका अंत बेहद दुखद हुआ।

न्यूक्लियर साइंटिस्ट की बेटी, जो बनीं एक्ट्रेस

लीला नायडू के पिता एक न्यूक्लियर साइंटिस्ट थे, जबकि उनकी मां फ्रेंच पत्रकार थीं। लीला का जन्म मुंबई में हुआ, लेकिन उनकी परवरिश और पढ़ाई स्विट्जरलैंड में हुई। एक्टिंग का शौक उन्हें बचपन से था और उन्होंने फ्रेंच एक्टर जीन रेनोर से अभिनय के गुण सीखे। बाद में, लीला अपने परिवार के साथ भारत लौट आईं और 14 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता।

17 साल में शादी, फिर टूटा रिश्ता

महज 17 साल की उम्र में लीला नायडू की शादी ऑबेरॉय होटल चेन के मालिक मोहन के बेटे तिलक राज से हुई। तिलक राज लीला से 16 साल बड़े थे। शादी के अगले ही साल उन्होंने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। लेकिन यह शादी सिर्फ दो साल चली और तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी तिलक राज को मिल गई।

फिल्मी करियर और दूसरा असफल रिश्ता

शादी टूटने के बाद लीला ने ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म अनुराधा से बॉलीवुड डेब्यू किया, जो नेशनल अवॉर्ड जीतने में सफल रही। उन्होंने कुल 9 साल तक फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी अधिकतर फिल्में नहीं चलीं। इसके बाद उन्होंने राइटर डोम मोरियम से दूसरी शादी कर ली और दुनियाभर में घूमने लगीं। हालांकि, यह शादी भी ज्यादा नहीं चली और जल्द ही टूट गई।

अकेलापन और दर्दनाक अंत

दूसरी शादी के टूटने के बाद लीला नायडू को गहरा सदमा लगा। वह कोलाबा में एक पुराने घर में अकेली रहने लगीं। जब आर्थिक तंगी आई तो उन्होंने अपना घर किराए पर देना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे वह शराब की आदी हो गईं और दुनिया से कट गईं। उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया और 28 जुलाई 2009 को फेफड़ों के फेल होने के चलते उनका निधन हो गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles