कुछ महीने पहले उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण के Dabidi Dibidi गाने की कोरियोग्राफी और डांस स्टेप्स को लेकर विवाद हुआ था। अब श्रीलीला और नितिन स्टारर रॉबिनहुड के गाने अधि धा सरप्रिसु को लेकर भी बवाल मच गया है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने के लिरिक्स और केतिका शर्मा के डांस स्टेप्स को अश्लील बताते हुए इसे बैन करने की मांग की जा रही है। यूजर्स का कहना है कि कोरियोग्राफर शेखर मास्टर को अब रिटायर हो जाना चाहिए।
View this post on Instagram
तेल में नहाई केतिका का स्कर्ट खींचने वाला सीन विवादों में
Adhi Dha Surprisu गाने का वीडियो 10 मार्च को रिलीज हुआ था और आते ही सुर्खियों में आ गया। इसमें कुछ ऐसे डांस स्टेप्स हैं, जिन्हें अश्लील करार दिया जा रहा है। नीति मोहन और अनुराग कुलकर्णी के गाए इस गाने के लिरिक्स चंद्रबोस ने लिखे हैं, लेकिन विवाद गाने की प्रस्तुति को लेकर है। खासतौर पर एक सीन, जिसमें केतिका शर्मा को तेल में लिपटे हुए अपनी स्कर्ट खींचते दिखाया गया है, इसे द्विअर्थी और आपत्तिजनक बताया जा रहा है।
कोरियोग्राफर पर भड़के यूजर्स, कहा- ‘रिटायर हो जाओ’
यूजर्स ने कोरियोग्राफर शेखर मास्टर को आड़े हाथों लेते हुए उनकी कोरियोग्राफी की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, “शेखर मास्टर, कृपया रिटायर हो जाइए। ये रोमांस या कमर्शियल एंटरटेनमेंट नहीं है, बल्कि घिनौना है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने गाने को बैन करने की मांग करते हुए लिखा, “साउथ इंडस्ट्री अब नई अश्लील इंडस्ट्री बनती जा रही है। आखिर आप किससे मुकाबला करना चाहते हैं?” कुछ यूजर्स ने यहां तक कहा कि यह अश्लीलता के मामले में भोजपुरी गानों को भी पीछे छोड़ रहा है।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं शेखर मास्टर
यह पहली बार नहीं है जब कोरियोग्राफर शेखर मास्टर की कोरियोग्राफी को लेकर विवाद हुआ है। इससे पहले उर्वशी रौतेला और बालकृष्ण के Dabidi Dibidi गाने को भी अश्लील बताया गया था। इसके अलावा, फिल्म मिस्टर बच्चन में रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे पर फिल्माए गए गाने को भी आलोचना का सामना करना पड़ा था। उस गाने में एक स्टेप ऐसा था, जिसमें रवि तेजा ने भाग्यश्री के लहंगे के पीछे से उनकी जेब में हाथ डाला था, जिसे दर्शकों ने अश्लील करार दिया था।