गुरूवार, जून 19, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया के ब्रेकअप की इनसाइड स्टोरी: किसने डाला शादी का दबाव?

Vijay Varma-Tamannaah Bhatia Breakup Inside Story:

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने वाले इस कपल की अलग होने की खबर से फैंस चौंक गए हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था और सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। उन्होंने खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार भी किया था, लेकिन अब ब्रेकअप की असली वजह सामने आ चुकी है।

शादी के दबाव ने बढ़ाई दूरियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। पहले कहा जा रहा था कि काम की व्यस्तता के कारण दोनों एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे, लेकिन अब खबरें हैं कि इस रिश्ते में दरार शादी के प्रेशर की वजह से आई।

किसने ठुकराया शादी का प्रपोजल?

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, विजय और तमन्ना का ब्रेकअप पहले ही हो चुका था, लेकिन वे अब अच्छे दोस्त बने रहना चाहते हैं। वहीं, सियासत डेली की रिपोर्ट का दावा है कि तमन्ना पर उनके परिवार की ओर से शादी का दबाव था। जब उन्होंने विजय को शादी का प्रस्ताव दिया, तो विजय इसके लिए तैयार नहीं थे, जिससे उनके रिश्ते में तनाव बढ़ गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma)

अलग राहों पर चले दोनों

तमन्ना, जो 33 साल की हैं, शादी करके सेटल होना चाहती थीं, जबकि 38 साल के विजय फिलहाल शादी के मूड में नहीं थे। इसी मतभेद के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फैंस को पसंद थी दोनों की केमिस्ट्री

करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के दौरान तमन्ना और विजय की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब सराहा। खासतौर पर ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। वे अक्सर किसी न किसी इवेंट या पार्टी में एक साथ नजर आते थे, जिससे उनकी जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो गई थी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles