गुरूवार, अक्टूबर 23, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

“जब विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय के लिए खुलेआम किया था अपने प्यार का इजहार, कहा था- ‘वो मेरी बाहों में…'”

सलमान खान के बाद, पूर्व मिस वर्ल्ड और सुपरहिट एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि विवेक की वजह से ही सलमान और ऐश्वर्या के रास्ते अलग हो गए थे। विवेक और ऐश्वर्या ने फिल्म ‘क्यों हो गया ना’ में पहली बार एक साथ काम किया था, जो उस समय रिलीज हुई थी जब सलमान और ऐश का ब्रेकअप हो चुका था। इस फिल्म के बाद से ही विवेक और ऐश के अफेयर ने मीडिया की खूब सुर्खियां बटोरी थीं। विवेक कई बार ऐश के प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुके थे। वहीं, फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में भी विवेक ने ऐश को लेकर कुछ ऐसा कहा था, जो सलमान के फैंस को नागवार गुजरा था।

करण ने विवेक से क्या पूछा था?
विवेक ओबेरॉय फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के शो कॉफी विद करण के पहले सीजन में गेस्ट के रूप में आए थे। उनके साथ जॉन अब्राहम भी करण के काउच पर बैठे थे। शो के दौरान करण ने विवेक से पूछा था, “ऐश्वर्या कहां ज्यादा अच्छी लगती हैं, बॉलीवुड में या हॉलीवुड में?” इस पर विवेक ने शॉकिंग जवाब देते हुए कहा, “ऐश इन माई आर्म्स” (ऐश्वर्या मेरी बाहों में)। विवेक का मतलब था कि ऐश्वर्या उन्हें उनके साथ सबसे अच्छी लगती हैं। शो में करण ने यह भी पूछा था कि क्या वे ऐश को डेट कर रहे हैं, तो विवेक मुस्कुराते हुए बोले, “जी बिल्कुल, क्योंकि मैं उनके साथ प्यार में हूं।”

कब, कौन, कैसे बिछड़े?
गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान की मुलाकात फिल्म हम दिल दे चुके सनम (1999) के सेट पर हुई थी, जहां दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद दोनों का प्यार कुछ सालों तक चला, लेकिन आपसी झगड़ों के कारण उनका रिश्ता खत्म हो गया। फिर, साल 2004 में ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म क्यों हो गया ना की, और इसी दौरान ऐश्वर्या की नई लव-स्टोरी शुरू हुई, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका। 2007 में ऐश ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली, जबकि विवेक ने 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी की।

आज, सलमान खान 59 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं, जबकि ऐश्वर्या राय एक बेटी की मां हैं और विवेक ओबेरॉय के पास एक बेटा और एक बेटी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles