दिग्गज एक्टर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की मां, निर्मल सुरेंदर कपूर का 2 मई, 2025 को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर मां की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को उनकी निधन की जानकारी दी। पोस्ट में बोनी ने लिखा, “2 मई, 2025 को अपने प्यारे परिवार के बीच शांतिपूर्वक निधन हो गया। उन्होंने एक पूर्ण और आनंदमय जीवन जिया, अपने पीछे चार समर्पित बच्चे, प्यारी बहुएं, एक देखभाल करने वाला दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और जीवन भर की अनमोल यादें छोड़ गए।”
निर्मल सुरेंदर कपूर का निधन शुक्रवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ। इस दौरान अनिल कपूर, संजय कपूर, रीना कपूर और भतीजा अर्जुन कपूर उनके साथ थे। 3 मई, 2025 को उनका अंतिम संस्कार मुम्बई के विले पार्ले श्मशान घाट, पवन हंस में सुबह 11:30 बजे किया जाएगा।
View this post on Instagram
निर्मल कपूर, दिवंगत फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी और बोनी, अनिल, संजय और रीना कपूर मारवाह की मां थीं। वह कई प्रमुख अभिनेताओं और सार्वजनिक हस्तियों की दादी भी थीं, जिनमें अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, जान्हवी कपूर, अंशुला कपूर, ख़ुशी कपूर और मोहित मारवाह शामिल हैं।