विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में, फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी की है। मैंने अपने विश्वासपात्र से शादी की है। वह एक ऐसा इंसान है जिसे मैं सिर्फ इसलिए बहुत प्यार करती हूं क्योंकि वह एक शानदार इंसान है। जब हम साथ होते हैं, तो बाकी सब कुछ जैसे गायब हो जाता है।” अनुष्का ने विराट के क्रिकेट मैदान पर बिहेवियर को लेकर फैली गलत धारणाओं को भी सही करते हुए उन्हें शांत और समझदार इंसान बताया।
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनकी शादी से पहले छह महीने के दौरान, उन्होंने केवल 21-22 दिन एक साथ बिताए थे और मुंबई में कभी भी ज्यादा समय साथ नहीं बिताया। वास्तव में, जब भी घर पर उनके कर्मचारी उन्हें एक साथ देखते थे, तो वे बहुत खुश हो जाते थे।
विराट और अनुष्का ने 2013 में डेटिंग शुरू की थी, और 2016 में उनके बीच कथित ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं। हालांकि, 2017 में दोनों की शादी की खबर ने सभी को चौंका दिया। कपल ने इटली में एक निजी समारोह में शादी की। 2021 में उनकी बेटी, वामिका कोहली का जन्म हुआ, और 2024 में वे बेटे अकाय कोहली के माता-पिता बने।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म “जीरो” में आखिरी बार अभिनय किया था, हालांकि इसके बाद उन्होंने एक कैमियो रोल भी किया था।