बुधवार, अप्रैल 30, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

19 साल की उम्र में रातों-रात सेंसेशन बनीं एक्ट्रेस, अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ हिट फिल्म दी, अब पर्दे से गायब

बॉलीवुड एक विशाल इंडस्ट्री है, जहां कई एक्टर और एक्ट्रेस अपनी किस्मत आजमाते हैं। यहां स्टारडम केवल मेहनत से नहीं, बल्कि किस्मत से भी मिलता है। आज हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत के साथ-साथ किस्मत का भी पूरा साथ मिला। 19 साल की उम्र में ही एक हिट गाने ने उन्हें रातों-रात सेंसेशन बना दिया। वह गाना दशकों तक पार्टी में धूम मचाता रहा और आज भी लोग उस गाने को पसंद करते हैं।

रातों-रात स्टार बनीं ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि शेफाली जरीवाला हैं। 5 दिसंबर 1982 को अहमदाबाद, गुजरात में जन्मी शेफाली ने 2002 में महज 19 साल की उम्र में एक एल्बम के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा और कांटा लगा गाने से तहलका मचा दिया। इस गाने का रीमिक्स वर्जन उस वक्त पार्टी सॉन्ग बन गया था।


शेफाली जरीवाला का एक्टिंग करियर भी सफल रहा। कांटा लगा के बाद उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया। 2004 में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी साइड रोल निभाया। इसके अलावा, उन्होंने 2011 में फिल्म ‘हुदुगरू’ में भी काम किया और ‘बूगी वूगी’, ‘नच बलिए 5’, ‘नच बलिए 7’ जैसे शोज में हिस्सा लिया। शेफाली ने बिग बॉस 13 में भी भाग लिया था।

शेफाली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहले म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह से शादी की थी, लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद, उन्होंने टीवी एक्टर पराग त्यागी से शादी की, और दोनों मुंबई में रहते हैं। आज 42 साल की शेफाली जरीवाला अपनी खूबसूरती से बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को मात देती हैं, और उनका हर लुक सोशल मीडिया पर छा जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles