साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी अपनी सादगी और नेचुरल चार्म के लिए जानी जाती हैं। जल्द ही वह रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में, उन्हें अपने कजिन की शादी में पारिवारिक माहौल में मस्ती करते हुए देखा गया। एक वायरल वीडियो में साई पल्लवी परिवार की महिलाओं के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। नीली साड़ी में, बिना ज्यादा मेकअप के, उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया।
वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने उन्हें “दिलों की रानी” कहा तो किसी ने उनकी सादगी को “माइंड ब्लोइंग” बताया। फायर इमोजी के साथ कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो, साई पल्लवी आखिरी बार नागा चैतन्य के साथ ‘थंडेल’ में नजर आई थीं। अब वह नितेश तिवारी की ग्रैंड फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता की भूमिका निभाने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी—पहला पार्ट दिवाली 2027 और दूसरा दिवाली 2029 में। इसमें केजीएफ फेम यश भी रावण के किरदार में दिखाई दे सकते हैं, हालांकि आधिकारिक अनाउंसमेंट का इंतजार है।