करीना कपूर की बुआ, रीमा जैन के बेटे आदर जैन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से शादी कर ली है। दोनों ने 21 फरवरी को मुंबई में एक भव्य वेडिंग सेरेमनी आयोजित की, जिसमें कपूर परिवार के सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर चेहरे शामिल हुए। अब इस शादी के बाद उनका पहला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। आदर और अलेखा ने इस साल की शुरुआत में गोवा में ईसाई रीति से शादी की थी, और अब मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से अपनी शादी की परंपरा निभाई।
आदर जैन और अलेखा आडवाणी का किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शादी के बाद पहली बार पब्लिक के सामने आए इस कपल को एक-दूसरे पर ढेर सारा प्यार लुटाते हुए देखा गया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज भी खिंचवाए। एक वीडियो में आदर अपनी पत्नी अलेखा के माथे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
अपनी शादी के मौके पर आदर जैन ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी थी, जिस पर बारीक कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे मैचिंग साफे और पन्ना हार के साथ पेयर किया था। वहीं, अलेखा आडवाणी ने लाल रंग के लहंगे में सजी-धजी नजर आईं, जिसमें गोल्डन कढ़ाई और खूबसूरत गहनों का चुनाव किया था। अलेखा ने अपने लुक को हार, मैचिंग झुमके, लाल चुनरी और लाल चूड़ा से पूरा किया। बता दें कि आदर ने सितंबर 2023 में समंदर किनारे अलेखा को प्रपोज किया था, और नवंबर 2023 में अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिसियल किया था। इससे पहले आदर जैन, एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे।