सोमवार, मई 12, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

दो हिंदू लड़कों से की शादी, 23 साल के बेटे के सामने किया दूसरा निकाह — इस मुस्लिम एक्ट्रेस का मामा है बॉलीवुड का मशहूर विलेन

बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेज़ भी रही हैं जिनकी रियल लाइफ ने रील लाइफ से कहीं ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। इन्हीं में से एक थीं बेहद खूबसूरत सोनम खान, जिनका असली नाम बख्तावर खान है—जो शायद कम ही लोग जानते हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया और त्रिदेव जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं। उनके नाम पर आज भी लोगों को “तिरछी टोपी वाले” गाना याद आ जाता है।

सोनम ने महज 19 साल की उम्र में खुद से 17 साल बड़े फिल्म डायरेक्टर राजीव राय से शादी की थी। यह शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी और इसके लिए उन्होंने धर्म भी बदल लिया था। राजीव राय, मशहूर निर्माता गुलशन राय के बेटे हैं, जिन्होंने दीवार और मोहरा जैसी फिल्में बनाई थीं। सोनम को उनके ससुर और पति की बनाई फिल्म त्रिदेव में देखा गया था। हालांकि, अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने के बाद राजीव और सोनम को मुंबई छोड़नी पड़ी और वे ब्रिटेन चले गए। 6 साल बाद, 2016 में, उनका तलाक हो गया।

तलाक के एक साल बाद, सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड मुरली से ऊटी में शादी कर ली। मुरली से उनकी मुलाकात पुडुचेरी में हुई थी। खास बात यह है कि सोनम बॉलीवुड के जाने-माने विलेन रज़ा मुराद की भांजी हैं। अब 52 साल की हो चुकीं सोनम फिल्मी दुनिया से पूरी तरह दूर हैं। उनके करियर की प्रमुख फिल्मों में त्रिदेव, मिट्टी और सोना, क्रोध, प्यार का कर्ज, अजूबा, फतेह, कोहराम, विश्वात्मा, बाज़ और इंसानियत शामिल हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles