गुरूवार, जून 19, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

MOM 2: श्रीदेवी की आखिरी फिल्म का सीक्वल घोषित, 7 साल बाद बोनी कपूर का ऐलान, खुशी कपूर बनेगी लीड हीरोइन!

श्रीदेवी की लेगेसी संभालेंगी खुशी कपूर, बोनी कपूर ने किया ‘मॉम 2’ का ऐलान

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। 24 फरवरी 2018 को दुबई में बाथटब में डूबने से उनकी अचानक मौत हो गई थी, जिससे पूरा देश सदमे में आ गया था। उनकी आखिरी फिल्म ‘मॉम’ थी, जो 2017 में रिलीज हुई थी। अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनकी बेटी खुशी कपूर तैयार हैं।

रविवार को IIFA 2025 के रजत जयंती समारोह के दौरान जयपुर में बोनी कपूर ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि ‘मॉम 2’ बनाई जा रही है और इसमें खुशी कपूर लीड रोल निभाएंगी।

खुशी कपूर निभाएंगी मुख्य भूमिका

बोनी कपूर ने कहा, “मैंने खुशी की सभी फिल्में देखी हैं—’आर्चीज’, ‘लवयापा’ और ‘नादानियां’। ‘नो एंट्री’ के बाद मैं उसके साथ भी एक फिल्म प्लान कर रहा हूं, और यह ‘मॉम 2’ हो सकती है। खुशी अपनी मां के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रही है। उनकी मां उन सभी भाषाओं में टॉप स्टार थीं, जिनमें उन्होंने काम किया। मुझे उम्मीद है कि खुशी और जान्हवी भी उसी ऊंचाई तक पहुंचेंगी।”

‘मॉम’ के लिए श्रीदेवी को मिला था नेशनल अवॉर्ड

2017 में रिलीज हुई ‘मॉम’ में श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया था। यह कहानी एक मां की थी, जो अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती है। श्रीदेवी की शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें मरणोपरांत नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

खुशी कपूर की फिल्में

खुशी कपूर की हालिया फिल्म ‘नादानियां’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसे करण जौहर के धर्मैटिक एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में खुशी के साथ इब्राहिम अली खान (सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे) ने डेब्यू किया। इसके अलावा, फिल्म में सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज भी अहम भूमिकाओं में हैं।

खुशी कपूर का एक्टिंग डेब्यू

5 नवंबर 2000 को जन्मीं खुशी कपूर ने 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ ‘लवयापा’ में नजर आईं, जो 2022 की तमिल फिल्म ‘लव टुडे’ की हिंदी रीमेक थी। यह फिल्म 7 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, हालांकि इसे दर्शकों से ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।

अब, ‘मॉम 2’ के साथ खुशी कपूर एक बड़ी चुनौती के लिए तैयार हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles