मंगलवार, मई 6, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी के रोल के लिए ऑडिशन देने गई थीं ‘रामायण’ की सीता, राज कपूर ने दीपिका को इस वजह से किया था रिजेक्ट

रामानंद सागर के पॉपुलर टीवी सीरियल रामायण में अलग-अलग किरदार निभाने वाले एक्टर्स आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। अरुण गोविल ने प्रभु राम का तो दीपिका चिखलिया ने सीता माता का किरदार निभाया था। यह जोड़ी इतनी मशहूर हो गई थी कि लोग उन्हें साक्षात राम-सीता मानने लगे थे। आज भी जब अरुण और दीपिका पब्लिकली स्पॉट होते हैं, तो लोग उनके पैर छूने से नहीं कतराते। हालांकि, रामायण के बाद इस जोड़ी को कम ही फिल्मी रोल मिले, और कुछ रोल उन्होंने अपनी इमेज को देखते हुए नकार दिए थे।

क्या आप जानते हैं कि दीपिका चिखलिया ने राम तेरी गंगा मैली में लीड एक्ट्रेस के लिए भी ऑडिशन दिया था, लेकिन वह रिजेक्ट हो गईं?

दीपिका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि राम तेरी गंगा मैली (1985) के लिए वह लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए ऑडिशन देने गई थीं, लेकिन राज कपूर ने उन्हें यह कहकर रिजेक्ट कर दिया कि वह अभी बहुत छोटी हैं। उस समय दीपिका छोटे-मोटे रोल कर रही थीं और एक बड़े रोल की तलाश में थीं। जब कोई बड़ा मौका नहीं मिला, तो दीपिका के मन में इंडस्ट्री को छोड़ने का ख्याल आने लगा। फिर, उन्हें पता चला कि राज कपूर एक फिल्म बना रहे हैं और उन्हें एक एक्ट्रेस की तलाश है। दीपिका इस फिल्म के ऑडिशन के लिए पहुंचीं, लेकिन राज कपूर ने उन्हें घर भेज दिया।

दीपिका को जब यह फिल्म देखी, तो उन्होंने समझा कि राज कपूर ने क्यों कहा था कि वह अभी छोटी हैं। उन्होंने यह भी सोचा कि अगर वह राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी वाला रोल कर लेतीं, तो शायद उन्हें रामायण में सीता माता का किरदार नहीं मिलता और आज वह लोगों के बीच सीता माता के रूप में नहीं जानी जातीं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles