बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी छोटी बहनें या तो फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं या फिर उन्होंने एंट्री ले ली है। इसमें कैटरीना कैफ, कृति सेनन और भूमि पेडनेकर की बहनें भी शामिल हैं। अगर बात करें भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा पेडनेकर की, तो वह शक्ल-सूरत में अपनी स्टार बहन की हूबहू कॉपी लगती हैं। भूमि और समीक्षा को एक साथ देखने पर दोनों में फर्क करना मुश्किल हो सकता है। सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि समीक्षा भी ग्लैमर के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। लेकिन सवाल यह है कि समीक्षा क्या करती हैं और क्या वह कभी बॉलीवुड में नजर आएंगी? आइए जानते हैं।
क्या करती हैं समीक्षा पेडनेकर?
भूमि की बहन समीक्षा पेशे से एक वकील और उद्यमी हैं। अपने काम के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें देखने को मिलती हैं। समीक्षा ने बहन भूमि के साथ कई ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों को पहचानना मुश्किल हो जाता है। समीक्षा को अक्सर भूमि के साथ बॉलीवुड इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में भी देखा जाता है। कई बार तो पैपराजी भी उन्हें भूमि समझकर उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगते हैं।
View this post on Instagram
दोनों बहनें हैं ग्लैमरस
लेटेस्ट वीडियो में भूमि और समीक्षा का ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक देखने को मिला। वीडियो में भूमि रेट्रो टच लुक में नजर आ रही हैं, जबकि समीक्षा का स्टनिंग अवतार देखने को मिला। समीक्षा ने ब्लैक कलर की फ्रंट रिवीलिंग ड्रेस और हाई हील्स कैरी की हैं, वहीं भूमि ने ब्लू पैंट और जैकेट सेट पहना हुआ है। दोनों बहनें फैशन और स्टाइल के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
फिलहाल, समीक्षा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन वह लाइमलाइट में जरूर बनी रहती हैं। वहीं, भूमि इस साल अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में नजर आई थीं।