दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अपनी बेबाकी और कड़ी टिप्पणियों के लिए काफी मशहूर थे। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखते थे और कई बार सोशल मीडिया पर जंग में भी शामिल हो जाते थे। 30 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया था, लेकिन उनके बेबाक और कभी-कभी विवादास्पद बयानों को लोग आज भी याद करते हैं। एक समय ऐसा भी आया था जब उन्होंने अपनी बहू आलिया भट्ट के आईक्यू पर तंज कसा था और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को ‘मोटी’ कह दिया था। यह घटना उस समय की है जब आलिया और रणबीर की शादी नहीं हुई थी।
ऋषि कपूर ने एक ट्वीट में आलिया भट्ट को लेकर मजाक उड़ाया था, जिसमें उन्होंने आलिया का आईक्यू और एक खबर के बारे में टिप्पणी की थी। ट्वीट में ऋषि ने लिखा था, “आलिया ने न्यूज पेपर में पढ़ा कि पुलिस ने 80 किलो हिरोइन बरामद की है, तो आलिया ने कहा, ‘शिट यार, सोनाक्षी सिन्हा को क्यों पकड़ा’।” इसके अलावा, उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को भी ‘मोटी’ कह दिया था। साथ ही, ऋषि कपूर ने ट्विंकल खन्ना को भी नहीं छोड़ा और उन्हें उनके जन्मदिन पर एक विवादास्पद ट्वीट किया था।
इन ट्वीट्स के बाद ऋषि कपूर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए थे। उन पर इस तरह के भद्दे व्यवहार के लिए आलोचनाएं भी हुईं और कुछ लोगों ने उन्हें एक बेकार अभिनेता का टैग भी दे दिया था। हालांकि, अपनी निजी जिंदगी में नीतू कपूर ने एक बार कहा था कि ऋषि कपूर एक प्यारे इंसान थे, जो लोगों से बहुत प्यार करते थे, लेकिन वह कभी इस प्यार को खुलकर जताते नहीं थे। वे अपने बच्चों के साथ हमेशा एक पिता के रूप में रहते थे, और उनके जीवन के अंत में थोड़ी बदलाव भी आया था।