मंगलवार, अप्रैल 22, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

एमी जैक्सन दूसरी बार बनीं मां! पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, नाम भी किया रिवील, 7 महीने पहले रचाई थी शादी।

ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल एमी जैक्सन दूसरी बार मां बनी हैं। हिंदी और साउथ फिल्मों में काम कर चुकीं एमी ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की पहली झलक साझा की है और उसके नाम का भी खुलासा किया है। इससे पहले भी एमी का एक बेटा है, जो उनके पूर्व पार्टनर से है।

एमी जैक्सन ने अपने पति एड वेस्टविक के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपने नवजात बेटे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी बॉय।” साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक बताया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ed Westwick (@edwestwick)


एमी के इस पोस्ट पर बधाइयों का तांता लग गया है। अदा खान और बंदगी कालरा सहित कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, फैंस भी उनके पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

अक्षय और रजनीकांत जैसे दिग्गजों के साथ किया काम

एमी जैक्सन ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। वह अक्षय कुमार के साथ ‘सिंह इज ब्लिंग’, रजनीकांत के साथ ‘2.0’ और प्रतीक बब्बर के साथ ‘एक दीवाना था’ में नजर आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमी और प्रतीक के बीच अफेयर भी था। 2011 से 2015 तक एमी मुंबई में रहीं, लेकिन इसके बाद वह लंदन लौट गईं।

शादी से पहले बनी थीं मां

एमी ने पहले होटल व्यवसायी जॉर्ज पानायियोटू को डेट किया था। जनवरी 2019 में उन्होंने जाम्बिया में सगाई कर ली थी। उसी साल सितंबर में एमी ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया, लेकिन 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

7 महीने पहले की थी शादी

2022 में एमी जैक्सन ने इंग्लिश एक्टर एड वेस्टविक को डेट करना शुरू किया। 2024 में दोनों ने सगाई की और अगस्त 2024 में शादी के बंधन में बंध गए। अक्टूबर 2024 में एमी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की और अब, शादी के 7 महीने बाद, उन्होंने अपने बेटे का स्वागत किया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles