मंगलवार, मई 13, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर को इस एक्ट्रेस ने किया था डेट, ब्रेकअप की वजह बताते हुए बोलीं- आज भी मेरे दिल में उनके लिए…

टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। उन्होंने अपने एक्स-हसबैंड इंद्रनील सेनगुप्ता को लेकर भी हैरान करने वाली बातें साझा कीं। साथ ही, बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति और टीवी स्टार करण सिंह ग्रोवर को लेकर भी अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। बरखा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह आज भी करण सिंह ग्रोवर को प्यार करती हैं। बरखा और करण ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, और उस वक्त उनके रिश्ते की काफी चर्चा थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।

आज भी करण के लिए प्यार महसूस करती हैं बरखा
बरखा ने अपने इंटरव्यू में करण सिंह ग्रोवर के बारे में कहा, “हमने दो साल तक डेट किया। करण बहुत अच्छे और दयालु इंसान हैं, और यही बात मुझे उनकी तरफ आकर्षित करती थी, क्योंकि मुंबई में ऐसे लोग कम ही मिलते हैं। वह गुड लुकिंग हैं, सिक्स पैक एब्स हैं… मेरा मतलब है, मैं सिर्फ 23 साल की थी। हमारा ब्रेकअप किसी गलत वजह से नहीं हुआ, बल्कि हमारी जिंदगी जीने की सोच अलग थी। वह मुझसे दो साल छोटा था, और जैसे-जैसे समय बीतता गया, ये अंतर साफ होने लगा। यही हमारी सबसे बड़ी समस्या थी। लेकिन आज भी मैं उससे बहुत प्यार करती हूं और उसकी खुशहाली की दुआ करती हूं।”

बरखा की 14 साल पुरानी शादी टूटी
करण सिंह ग्रोवर से अलग होने के बाद बरखा ने 2008 में एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात ‘प्यार के दो नाम’ के सेट पर हुई थी। हालांकि, 2022 में दोनों अलग हो गए। इस शादी से बरखा की 13 साल की एक बेटी है।

वहीं, करण सिंह ग्रोवर ने भी 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की थी, लेकिन एक साल के अंदर ही उनका तलाक हो गया। 2012 में उन्होंने जेनिफर विंगेट से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला। 2016 में फिल्म ‘अलोन’ के दौरान करण और बिपाशा बसु की नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से करण और बिपाशा की एक बेटी है, जिसका नाम देवी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles