मंगलवार, मई 13, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

‘लापता लेडीज’ बुर्का सिटी की नकल? इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 20 मिनट में देखें असली फिल्म!

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को ऑस्कर 2025 में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया था, हालांकि यह फाइनल रेस में जगह नहीं बना पाई। क्रिटिक्स की सराहना पाने वाली इस फिल्म में प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में थे। पहले भी इस फिल्म की मौलिकता पर सवाल उठ चुके थे, और अब एक बार फिर उस पर कहानी चोरी करने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि लापता लेडीज अरबी फिल्म बुर्का सिटी की नकल है। इंटरनेट पर किरण राव की फिल्म और बुर्का सिटी के बीच कई समानताएं देखी गई हैं।

वायरल क्लिप्स ने इस दावे को मजबूत किया है कि कहानी चोरी की गई है। बुर्का सिटी की कहानी एक नवविवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पति को पता चलता है कि उसकी असली पत्नी की जगह बुर्का पहने कोई और महिला उसके साथ आ गई है। यह 2019 में रिलीज़ हुई 20 मिनट की अरबी कॉमेडी फिल्म है, जिसे फैब्रिस ब्रैक ने निर्देशित किया था। फिल्म में उमर मेब्रोक, चाडिया अमजोद, जलाल अल्ताविल और नोमन होस्नी मुख्य भूमिकाओं में थे। बुर्का सिटी मिडिल ईस्ट के एक शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां सभी महिलाएं बुर्का पहनती हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को देखा जा सकता है।

नेटिजन्स के रिएक्शन

इस मामले पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, और लोगों का गुस्सा फूट रहा है। एक यूजर ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, “बॉलीवुड में अब कुछ भी ओरिजिनल नहीं बचा। सारी प्रेरणा शराब और पार्टी नाइट्स से आती है!” एक अन्य ने लिखा, “बॉलीवुड की बनाई कोई भी चीज़ असली आर्टवर्क नहीं लगती। वे सभी बेशर्मी से कहीं और से कॉपी-पेस्ट की जाती हैं और फिर खुद को मौलिक बताने का नाटक किया जाता है।”

इससे पहले, एक्टर-डायरेक्टर अनंत महादेवन ने भी दावा किया था कि लापता लेडीज की कहानी उनकी 1999 में रिलीज़ हुई फिल्म घूंघट के पट खोल से काफी मिलती-जुलती है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles