एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और टैलेंट के लिए जानी जाती हैं, और उनके पास ब्यूटी पेजेंट का टाइटल भी है। हाल ही में, वह अपनी फिल्म डाकू महाराज को लेकर चर्चा में आई थीं। कभी अपने डांस सीन तो कभी विवादित बयानों के चलते उर्वशी हमेशा मीडिया में बनी रहती हैं। चाहे वो डाकू महाराज में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ उनकी जोड़ी हो या सैफ अली खान के हमले पर उनकी असंवेदनशील टिप्पणी, उर्वशी हमेशा अपने फैंस का ध्यान खींचने में सफल रही हैं।
लेकिन अब एक नई खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। खबरें हैं कि उर्वशी जल्द ही शादी करने वाली हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या ये शादी किसी हीरो या क्रिकेटर से होने वाली है? तो आपको बता दें कि इस बार मामला कुछ अलग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्वशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामानी, उर्फ ओरी, से शादी करने वाली हैं। दोनों के बीच कुछ इंटरेस्टिंग कमेंट्स हुए हैं, जिससे फैंस इस खबर का अंदाजा लगा रहे हैं।
दरअसल, उर्वशी ने हाल ही में ओरी की एक फोटो पर कमेंट किया था। ओरी एक शादी में गए थे, जहां उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह रेड कुर्ता और पायजामा में नजर आ रहे थे, और एक नेहरू जैकेट पहनी हुई थी। उर्वशी ने उस फोटो पर कमेंट किया, “इंतजार नहीं कर पा रही हूं, तुम्हारी शादी अटेंड करने का।” इस पर ओरी ने जवाब दिया, “मेरी या हमारी शादी?” फिर क्या था, फैंस के बीच ये चर्चा तेज हो गई कि क्या वाकई ओरी और उर्वशी शादी करने वाले हैं?
ओरी के इस कमेंट ने यूजर्स का ध्यान खींच लिया। एक यूजर ने लिखा, “किसी पुरुष से शादी करने वाली पहली भारतीय महिला।” वहीं, एक अन्य यूजर ने सही किया और लिखा, “ओरी से शादी करने वाली पहली भारतीय महिला।” एक तीसरे ने टिप्पणी की, “यह उसकी दुनिया है, हम बस इसमें रह रहे हैं।”