बुधवार, अप्रैल 23, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

विल स्मिथ पर विवाद: अवॉर्ड शो में सिंगर इंडिया मार्टिनेज को चूमने की कोशिश, बीवी जेडा के फैंस ने लगाई फटकार

अमेरिकन एक्टर, रैपर और फिल्म प्रोड्यूसर विल स्मिथ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें वह पॉप सिंगर इंडिया मार्टिनेज को मियामी में हुए एक अवॉर्ड शो के दौरान चूमने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों गाते हुए बेहद नजदीक आ जाते हैं, और ऐसा लगने लगता है कि वे एक-दूसरे को Kiss करने वाले हैं। यह वीडियो देख कर नेटिजंस खासा नाराज हैं, खासकर विल की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इससे पहले, 2022 में विल एक बड़े विवाद में घिरे थे जब उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड शो में होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया था।

यह वीडियो मियामी में हुए Premio Lo Nuestro अवॉर्ड शो का है, जहां स्पेनिश सिंगर इंडिया मार्टिनेज और विल स्मिथ स्टेज पर साथ में ‘फर्स्ट लव’ गाने पर परफॉर्म कर रहे थे। दोनों के बीच नजदीकी देखकर ऐसा लग रहा था कि वे एक-दूसरे को Kiss करने वाले हैं।

विल स्मिथ और इंडिया मार्टिनेज का यह वीडियो वायरल होने के बाद विल की आलोचना हो रही है। जेडा पिंकेट स्मिथ के फैंस इसे ‘शर्मनाक’ बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह अनुचित है, भले ही यह सिर्फ ‘मनोरंजन’ हो।” एक अन्य ने कहा, “यह पूरी बात क्रिंग है।” कई लोगों ने यह भी लिखा कि इसीलिए विल और जेडा अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, कुछ फैंस का कहना है कि विल खुश हैं और अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

यह घटना 2022 में हुए ऑस्कर अवॉर्ड से पहले की है, जब क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। इसके बाद विल ने गुस्से में आकर क्रिस रॉक को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिया था, जिसके चलते उन्हें 10 साल के लिए ऑस्कर से बैन कर दिया गया था।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles