अनिल कपूर और बोनी कपूर की मां, निर्मल कपूर का 2 मई को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्होंने शाम 5:45 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद 3 मई को उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले के श्मशान घाट पर हुआ, जिसमें परिवार के सदस्य और बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।
View this post on Instagram
अंतिम संस्कार में अनिल कपूर बेहद गमगीन नजर आए। सफेद कुर्ते-पायजामे में वह अपनी कार से उतरे और सीधे अंदर गए, जहां मां का अंतिम संस्कार हो रहा था। उनके चेहरे पर उदासी और मायूसी साफ झलक रही थी। कुछ साल पहले अनिल कपूर एक रियलिटी शो में अपनी मां के साथ बिताए बचपन की यादों को याद करते हुए रो पड़े थे। उन्होंने बताया था कि कैसे उनकी मां निर्मल कपूर हाथ से सिलाई मशीन से उनके लिए कपड़े सिलती थीं और हमेशा परिवार के लिए एक सहारा बनी रहती थीं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
अर्जुन कपूर भी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। वह भी गमगीन अवस्था में नजर आए, और हर किसी ने कहा कि भगवान परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर निकलने की हिम्मत दे।
सोनम कपूर, शनाया कपूर, और हर्षवर्धन कपूर भी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वे सब उदास चेहरे के साथ श्मशान घाट पहुंचे और किसी ने भी पपाराजी से बात नहीं की।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
खुशी कपूर, शिखर पहाड़िया और अनुपम खेर भी इस दुखद मौके पर परिवार के साथ थे। वे क्रिमिनेशन ग्राउंड के बाहर स्पॉट किए गए।
View this post on Instagram
इसके अलावा, 2 मई को जब निर्मल कपूर के निधन की खबर आई, तब रवीना टंडन, सुहाना खान, अनन्या पांडे, राशा थडानी, शबाना आजमी समेत अन्य सितारे भी परिवार के साथ उनके घर पहुंचे थे और इस भावुक समय में उन्हें ढांढस बंधाया।