रविवार, अप्रैल 20, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

कपूर खानदान के लाडले का डेब्यू रहा फ्लॉप, लेकिन एक्टिंग से बनाई पहचान और बने सुपरस्टार

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों और उनके फैन्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ढेर सारी बधाई दी है। कपूर खानदान में जन्मे रणबीर कपूर आज भले ही बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार बन गए हैं, लेकिन उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बावजूद, अपनी शानदार एक्टिंग और चार्म से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता और स्टारडम हासिल किया। आज रणबीर बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक माने जाते हैं।

फ्लॉप फिल्म से किया डेब्यू
1982 में फिल्मी परिवार में जन्मे रणबीर कपूर ने बचपन से ही अपने दादा, चाचा और बहनों को फिल्मों में एक्टिंग करते देखा था। फिल्मी माहौल में पले-बढ़े रणबीर की ख्वाहिश हमेशा से हीरो बनने की थी। स्कूलिंग मुंबई से पूरी करने के बाद उन्होंने अमेरिका से अपना ग्रेजुएशन किया, और अपने परिवार में वह पहले इंसान थे जिन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद रणबीर कपूर वापस मुंबई लौटे और फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश की। उन्हें 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू का मौका मिला। इस फिल्म में रणबीर के साथ सोनम कपूर ने भी अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

दूसरी फिल्म से भी नहीं मिली पहचान
रणबीर कपूर की पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद, 2009 में उनकी दूसरी फिल्म ‘बचना ऐ हसीनो’ रिलीज हुई, लेकिन यह भी रणबीर को पहचान दिलाने में नाकाम रही। फिर उन्हें ‘वेकअप सिड’ फिल्म मिली, जिसमें उन्होंने कोंकणा सेन शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर की और इस फिल्म ने हिट होने के बाद रणबीर को हीरो के तौर पर पहचान दिलाई। इसके बाद, 2009 में ही ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ काम किया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और रणबीर कपूर स्टार बन गए।

रॉकस्टार ने बनाया सुपरस्टार
2009 में रणबीर कपूर ने ‘रॉकेट सिंह’, ‘राजनीति’ और ‘अंजाना अंजानी’ जैसी फिल्में कीं, जिन्होंने उन्हें और उनके अभिनय को सराहा, लेकिन 2011 में आई फिल्म ‘रॉकस्टार’ ने उनकी किस्मत बदल दी। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि रणबीर कपूर को एक सुपरस्टार बना दिया। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इसके बाद रणबीर कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक उन्होंने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में उनकी गिनती होती है। जल्द ही वह ‘रामायण’ में राम के किरदार में नजर आएंगे। रणबीर के जन्मदिन के इस खास मौके पर उनके फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles