शुक्रवार, जून 27, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

रणवीर इलाहाबादिया हमेशा विवादों में, कभी सेक्सिस्ट टिप्पणियां तो कभी गलत दावे

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के इस युग में, हर व्यक्ति खुद को कंटेंट क्रिएटर के रूप में स्थापित कर रहा है, और घर-घर में कंटेंट क्रिएटर्स नजर आते हैं। भारत में कुछ प्रसिद्ध क्रिएटर्स हैं जिन्होंने कुछ ही सालों में खुद को हर घर में पहचान दिलाई है, और इनमें से एक प्रमुख नाम है रणवीर इलाहाबादिया।

रणवीर ने 22 साल की उम्र में यूट्यूब करियर की शुरुआत की थी। वह सात यूट्यूब चैनल्स चलाते हैं, जिनमें से एक ‘बीयर बाइसेप्स’ है। इन सात चैनलों के कुल 12 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

रणवीर इलाहाबादिया अपने यूट्यूब चैनल्स से प्रति माह 35 लाख रुपए कमाते हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट और रॉयल्टी से भी अच्छी खासी कमाई होती है। 2024 में उनकी नेटवर्थ 60 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। फिलहाल, रणवीर एक बार फिर विवादों में हैं और अपने बयान के कारण सुर्खियों में हैं।

रणवीर का विवादों से पुराना नाता रहा है। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपने बयान के चलते सुर्खियां बटोरी हैं। वह पहले भी महिलाओं के कपड़ों पर सेक्सिस्ट टिप्पणियां और गलत दावे कर विवादों का हिस्सा बने थे।

साल 2021 में रणवीर इलाहाबादिया ने महिलाओं के कपड़ों पर एक सेक्सिस्ट टिप्पणी की थी, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, “कुर्ता पहनने वाली महिलाएं, पुरुषों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देती हैं,” जिस पर व्यापक आलोचना हुई थी।

इसके अलावा, रणवीर ने अपने शो में एक विवादित दावा किया था कि केरल के मलप्पुरम जिले के एक गांव में इस्लामी कानून लागू है, जो पूरी तरह से गलत था।

एक इंटरव्यू में, कर्ली टेल्स को उन्होंने बताया कि एक जिम में उन्हें बैन कर दिया गया था। रणवीर ने बताया कि पहले वह मुंबई के वडाला स्थित एक जिम में कंटेंट शूट करते थे, लेकिन जैसे-जैसे उनकी पब्लिसिटी बढ़ी, जिम के ट्रेनर्स को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने उन्हें जिम से बैन कर दिया।

एक पॉडकास्ट में रणवीर ने एक एडवोकेट से सवाल किया था कि उनके हिसाब से भारत से किसे जाना चाहिए। इस सवाल के जवाब में एडवोकेट ने विवादित इतिहासकार इरफान हबीब का नाम लिया था, और यह वीडियो भी वायरल होने के बाद काफी विवादित हो गया था।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles