L2 Empuraan On Jio Hotstar: 30 मार्च को सलमान खान की “सिकंदर” से पहले साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘एम्पुरान’ 27 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि, सिनेमाघरों में आते ही फिल्म विवादों में घिर गई, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के कार्यकर्ताओं ने कुछ सीन को लेकर आलोचना की। इसके बाद मोहनलाल को माफी मांगनी पड़ी। बावजूद इसके, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
अब, फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘एल2 एम्पुरान’ 24 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में स्ट्रीम होगी, जबकि हिंदी रिलीज की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Empuraan on Hostar | April 24. pic.twitter.com/IExvMoiSqS
— LetsCinema (@letscinema) April 17, 2025
फिल्म का बजट 180 करोड़ था, और इसने 265.74 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की है, वहीं भारत में इसका कलेक्शन 105.47 करोड़ रहा। रिलीज के बाद फिल्म को संघ की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा, खासकर उन दृश्यों को लेकर जो कथित तौर पर 2002 के गुजरात दंगों का संदर्भ देते थे। केरल भाजपा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी फिल्म पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।
फिल्म को पृथ्वीराज सुकुमारन ने निर्देशित किया है और यह 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘लूसिफेर’ की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है।