सोमवार, मई 12, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

भगवान राम की भक्ति में डूबे सनी देओल, फिल्म ‘जाट’ का नया गाना ‘ओ रामा श्री रामा’ जल्द होगा रिलीज

सनी देओल एक बार फिर सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही है। यह एक ज़बरदस्त मास एक्शन एंटरटेनर है, जिसमें सनी देओल 90 के दशक वाले अपने घातक अंदाज़ में लौट रहे हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। इसी बीच फिल्म का दूसरा गाना ‘ओ रामा श्री रामा’ आज यानी 5 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रहा है। मेकर्स ने इस गाने की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

‘ओ रामा श्री रामा’: एक भक्ति और एक्शन से भरपूर सॉन्ग

मूवी के प्रोडक्शन हाउस मैत्री मेकर्स ने गाने ‘ओ रामा श्री रामा’ का टीज़र शेयर किया है। इसमें अयोध्या नगरी, भगवान राम, और सनी देओल की दमदार एंट्री की झलक दिखाई गई है। यह गाना आज शाम 4:05 बजे रिलीज़ होगा, जिसमें संगीत है थामन का। महज़ चंद सेकेंड की इस झलक ने ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘टच किया’ रिलीज़ हुआ था, जिसमें उर्वशी रौतेला नजर आई थीं।

फिल्म ‘जाट’ के बारे में

‘जाट’ को साउथ के मशहूर निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है। इसे पुष्पा फेम मेकर्स – अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म के निर्माताओं ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म सनी देओल का टॉलीवुड डेब्यू भी है। फिल्म में रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में नजर आएंगे, जबकि विनीत कुमार सिंह भी एक अहम रोल निभा रहे हैं। ‘जाट’ से सनी देओल ‘गदर 2’ के बाद दो साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या ‘तारा सिंह’ टॉलीवुड में भी वैसी ही गूंज मचा पाएंगे!

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles