बॉलीवुड एक्ट्रेस वहीदा रहमान का जन्म 3 फरवरी 1938 को तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार में हुआ था। भारतीय शास्त्रीय नृत्य, भरतनाट्यम में प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने साउथ सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की। बाद में फिल्म निर्देशक राज खोसला की फिल्म सीआईडी से उन्होंने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। अपनी दूसरी फिल्म प्यासा से वह 50 के दशक की उभरती हुई सितारा बन गईं। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने उस दौर के एक्टर शशि रेखी से शादी की थी। हालांकि, आज हम वहीदा रहमान की ननद यानी शशि रेखी की बहन के बारे में बात करेंगे, जो उस जमाने की मशहूर एक्ट्रेस थीं।
शशि रेखी की बहन का नाम था प्रिया राजवंश। वह देव आनंद के भाई चेतन आनंद के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। प्रिया अपने समय की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्हें आज भी उनके अभिनय के लिए याद किया जाता है। प्रिया राजवंश और चेतन आनंद को फिल्म हीर रांझा की मेकिंग के दौरान प्यार हुआ था। उम्र में 16 साल का अंतर होने के बावजूद, प्रिया और चेतन एक-दूसरे के साथ काफी सीरियस थे। जब वे एक साथ रहने लगे, तो उनकी जिंदगी एक नया मोड़ ले चुकी थी। 6 जुलाई, 1997 तक उनके घर में सब कुछ ठीक था, लेकिन चेतन आनंद के 82 साल की उम्र में निधन के बाद प्रिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
View this post on Instagram
वहीदा रहमान की ननद, प्रिया राजवंश की हत्या
चेतन आनंद, प्रिया राजवंश के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत से पहले उमा आनंद से विवाहित थे। उनसे दो बेटे, केतन आनंद और विवेक आनंद थे। उमा आनंद से अलग होने के बाद चेतन आनंद ने अपनी संपत्ति अपने बेटों और प्रिया राजवंश में बांट दी थी। 27 मार्च 2000 को प्रिया राजवंश चेतन आनंद के रुइया पार्क बंगले में मृत पाई गईं। जांच के बाद, मुंबई पुलिस ने केतन आनंद और विवेक आनंद, साथ ही दो कर्मचारियों माला चौधरी और अशोक चिन्नास्वामी पर हत्या के आरोप लगाए। 2001 में एक ट्रायल कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास या मौत की सजा के अपराध के लिए दोषी ठहराया था। अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई, लेकिन वे मुंबई उच्च न्यायालय गए, जहां प्रिया राजवंश की हत्या में शामिल केतन और विवेक को जमानत मिल गई।