टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार मौनी रॉय लंबे समय से सीरियल्स से दूर हैं। हालांकि, फैंस उन्हें रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में ‘जूनून’ के किरदार में देख चुके हैं, लेकिन टीवी पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मौनी रॉय जल्द ही सुपरनैचुरल शो जादू तेरी नज़र में नजर आ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में उन्हें शो की प्रोड्यूसर गुल खान के ऑफिस में देखा गया, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
मौनी रॉय सुपरनैचुरल शोज की दुनिया में पहले भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। नागिन में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था, वहीं देवों के देव… महादेव में सती के रूप में भी उन्होंने दर्शकों का दिल जीता था। ऐसे में अगर वह जादू तेरी नज़र का हिस्सा बनती हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस बार किस नए अवतार में नजर आएंगी।
जादू तेरी नज़र एक रहस्यमयी और सस्पेंस से भरा सुपरनैचुरल शो है, जिसमें मौनी की एंट्री इसे नए स्तर पर ले जा सकती है। हालांकि, वह विलेन के रूप में नजर आएंगी या किसी भूले-बिसरे प्यार के रूप में, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है और इसमें खुशी दुबे और जयान इबाद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। जादू और रहस्यमयी दुनिया पर आधारित इस शो में एक जादूगर और एक चुड़ैल शिकारी के बीच प्रेम कहानी को दिखाया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।