गुरूवार, जून 19, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

प्रियंका चोपड़ा की मां ने थलापति विजय की सराहना की, बताया कैसे डेब्यू फिल्म में एक्टर ने मदद की थी

प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड से पहले साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग यात्रा शुरू की थी, और उनका पहला हीरो थे थलापति विजय। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका की मां, मधु चोपड़ा ने प्रियंका की पहली फिल्म और थलापति विजय के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि प्रियंका आज भी विजय का सम्मान करती हैं और उनका एक अच्छा बॉन्ड है।

प्रियंका ने 2002 में तमिल फिल्म Thamizhan से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें थलापति विजय लीड रोल में थे। मधु चोपड़ा ने ‘लहरें रेट्रो’ के साथ बातचीत में बताया कि प्रियंका को यह फिल्म कैसे मिली थी। उन्होंने बताया, “प्रियंका ने शुरुआत में इस फिल्म को करने से मना कर दिया था, लेकिन विजय ने किसी तरह उसके भाई से संपर्क किया। इसके बाद प्रियंका के भाई ने पापा से बात की और उन्हें समझाया कि प्रियंका को सिर्फ दो महीने के लिए गर्मियों की छुट्टियों में यह फिल्म करनी चाहिए।”

मधु चोपड़ा ने आगे कहा, “प्रियंका के पिता को बहुत समझाना पड़ा, लेकिन अंततः वह मान गए और प्रियंका ने पापा के कहने पर यह फिल्म की।” उन्होंने यह भी बताया कि प्रियंका के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट से डेब्यू करना कितना अहम था और क्यों प्रियंका आज भी थलापति विजय का बहुत सम्मान करती हैं।

मधु चोपड़ा ने कहा, “प्रियंका विजय का बहुत सम्मान करती है क्योंकि उन्होंने प्रियंका के साथ धैर्य रखा। प्रभु देवा के भाई राजू सुंदरम कोरियोग्राफर थे और डांस स्टेप्स बेहद मुश्किल थे। विजय भी एक प्रोफेशनल डांसर थे, और उनसे मैच करना प्रियंका के लिए कठिन था।”

मधु ने यह भी साझा किया कि प्रियंका ने तमिल भाषा और डांस सीखने के लिए काफी मेहनत की। उन्होंने मेकर्स से कहा कि प्रियंका को ज्यादा रील्स बर्बाद न करने दिया जाए और उसे शाम को कमरे में प्रैक्टिस करने का समय दिया जाए। इस तरह प्रियंका ने न सिर्फ अपनी लाइनों को याद किया, बल्कि डांस स्टेप्स भी सिख लिए। इसके बाद फिल्म के क्रू और दर्शकों ने प्रियंका की तारीफ की, और प्रियंका को एक्टिंग में मजा आने लगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles