Good Bad Ugly Social Media Review In Hindi:
सनी देओल की फिल्म जाट के अलावा, आज यानी 10 अप्रैल को अजित कुमार की एक्शन फिल्म गुड बैड अग्ली भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है और सिनेमाघरों के बाहर फैंस की भारी भीड़ भी देखने को मिल रही है। इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपने रिव्यू शेयर किए हैं, और फिल्म को ब्लॉकबस्टर भी करार दिया है।
अजित कुमार की गुड बैड अग्ली तमिलनाडु के लगभग 1000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें अकेले मदुरै में फिल्म 23 सिनेमाघरों में दिखायी जा रही है। पहले दिन के लिए 177 शो निर्धारित हैं। मदुरै शहर के इलाकों जैसे अरासराडी, सोलाईमलाई थिएटर और पलंगनाथम जेयम थिएटर के बाहर उनके प्रशंसकों ने अजित के बड़े कटआउट लगाए हैं। फिल्म देखने के लिए फैंस सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर ढोल बजाते, पटाखे फोड़ते, डांस करते और अजित के लिए नारे लगाते हुए नजर आए। इसके अलावा, फैंस ने मिठाइयां भी बांटी।
AK the tiger. 🐯 puli puli puli 🐯
What a placement.
Banger banger.சேதறுது தியேட்டர். #GoodBadUgly #AjithKumar #Ajith @RohiniSilverScr pic.twitter.com/YfPkHbHRH0
— GoodBadUgly (@AkkshayKiron) April 10, 2025
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान फैंस ने गुड बैड अग्ली को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर भी फैंस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के एक्शन सीन, अजित कुमार का स्टाइल और शानदार स्टार कास्ट की सराहना हो रही है। फैंस इसे ब्लॉकबस्टर तक बता रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदि रविचंद्रन ने किया है, और इसमें अजित कुमार के साथ तृषा कृष्णन, सिमरन, अर्जुन दास, योगी बाबू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
1st half Thooki Sorigitaan Aadhik🔥😭📈🛐🛐Peakkkk📈 Goosebumps la thaan 1st Half irukku🥳🥳💯💥❤🔥@Adhikravi naa🛐💥#GoodBadUgly #AjithKumar pic.twitter.com/cdMjF4YzeB
— Kalanithi AKᴿᴱᴰ ᴰᴿᴬᴳᴼᴺ (@Kalanithi_AK) April 10, 2025
#CinemaUpdate | அஜித்தின் ‘குட் பேட் அக்லி’ திரைப்படம் இன்று ரிலீஸ் ஆனது. தியேட்டர்களில் அலைமோதும் ரசிகர்கள்! #AjithKumar | #GoodBadUglyFDFS | #GoodBadUgly | #Trisha | #Dailythanthi pic.twitter.com/96rqPkIerk
— DailyThanthi (@dinathanthi) April 10, 2025
ST – #GoodBadUgly 🎬#AjithKumar | #Trisha | #ArjunDas | #GVPrakashKumar | #Adhik | #AK pic.twitter.com/745Khv5UNe
— Prem Kumar S (@prinz_prem) April 10, 2025
इससे पहले फरवरी में अजित कुमार की फिल्म विदमुयार्ची भी रिलीज हुई थी, जो हॉलीवुड फिल्म ब्रेकडाउन (1997) से प्रेरित थी। इसे भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था और थिएटर के बाहर फैंस ने उस फिल्म का जश्न मनाया था।