बुधवार, जून 25, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

Salman Khan ने नेपोटिज्म पर खुलकर की बात, भांजे Ayaan Agnihotri के सामने मचाया बवाल

नेपोटिज्म, एक ऐसा शब्द है जिसे सुनते ही बॉलीवुड में हलचल मच जाती है। अधिकांश बॉलीवुड सितारे नेपोटिज्म पर खुलकर बात करने से बचते हैं, लेकिन कंगना रनौत जैसे सितारे इस मुद्दे को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में सलमान ने नेपोटिज्म पर टिप्पणी करके सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। दरअसल, सलमान इस समय अपने परिवार के साथ दुबई में हैं, जहां उन्होंने अपने भांजे अयान अग्निहोत्री के गाने “यूनीवर्सल लॉज” का लॉन्च किया।

इस इवेंट में अरबाज खान, सोहेल खान, नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी मौजूद थे। सलमान खान की दोनों माएं भी यहां पर थीं। इस दौरान, जब एंकर ने सलमान से कहा कि पूरा परिवार अयान का समर्थन करने के लिए दुबई आया है, तो सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में कहा, “इसे ही हमारे यहां नेपोटिज्म कहते हैं।” ये कहते ही सलमान हंस पड़े और उनके साथ अयान भी मुस्कुराने लगे। अब सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और लोग उनके इस अंदाज की सराहना कर रहे हैं। दर्शक इस बात पर भी ध्यान दे रहे हैं कि आखिरकार सलमान खान ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म के अस्तित्व को स्वीकार किया, जबकि अन्य सितारे इसे मानने से इंकार कर देते हैं।

इवेंट के दौरान, सलमान ने सारी लाइमलाइट लूट ली और अपनी दोनों मांओं के साथ प्यार भरे पल भी शेयर किए। एक वीडियो में सलमान अपनी दोनों मांओं के गाल पर किस करते दिखे। यह वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसी ही ताजा एंटरटेनमेंट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ जुड़े रहें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles