कपूर खानदान की नीली आंखों का राज: कहां से मिली ये खूबसूरत विरासत?
हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान के सदस्य न सिर्फ अपने बेहतरीन अभिनय के लिए बल्कि अपनी हैंडसम पर्सनालिटी और आकर्षक लुक्स के लिए भी मशहूर हैं। खासतौर पर, इस परिवार के कई सदस्यों की नीली आंखें उन्हें और भी ज्यादा दिलचस्प बनाती हैं। कपूर फैमिली की बुनियाद हिंदी सिनेमा में पृथ्वीराज कपूर ने रखी थी, और आज भी यह विरासत कायम है। उनके बाद उनके तीनों बेटे—राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर—ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। हालांकि, सफलता के मामले में राज कपूर की पीढ़ी सबसे आगे निकली, जबकि शम्मी और शशि कपूर के बच्चे फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा मुकाम हासिल नहीं कर सके।
कहां से आई कपूर फैमिली की नीली आंखों की विरासत?
राज कपूर के दो बेटे, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर, अपने पिता की तरह फिल्मी दुनिया में सफल रहे। रणधीर कपूर की आंखें अपने पिता राज कपूर की तरह नीली हैं, और उनकी बेटी करिश्मा कपूर को भी यही खूबसूरत विरासत मिली है। हालांकि, करीना कपूर और ऋषि कपूर के दोनों बच्चे—रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर—की आंखों का रंग साधारण है। कपूर फैमिली में कई सदस्यों की आंखें नीली हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह अनोखी विरासत उन्हें कहां से मिली?
पृथ्वीराज कपूर की पत्नी से मिली विरासत
1923 में पृथ्वीराज कपूर ने रामसरनी मेहता से शादी की थी, जिनकी आंखें नीली थीं। यही वजह है कि कपूर परिवार में यह खूबसूरत जीनरेशन-वाइज आगे बढ़ती गई। इस शादी से उन्हें छह बच्चे हुए—राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, उर्मिला साई कपूर, नंदी कपूर और देवी कपूर। पृथ्वीराज कपूर का 65 साल की उम्र में निधन हो गया था, जिसके बाद उनके बच्चों और पोते-पोतियों ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया।
View this post on Instagram
हालांकि, शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर को अपने पिता जैसी लोकप्रियता नहीं मिली। वहीं, शशि कपूर के बच्चे—करण, कुणाल और संजना—भी फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा आगे नहीं बढ़ सके। शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर के बेटे जेहान कपूर अब फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने फराज (2022) और ब्लैक वारंट (2025) जैसी फिल्मों में काम किया है।
कपूर खानदान की नीली आंखों की यह खासियत आज भी चर्चा का विषय बनी रहती है, जो उनकी पर्सनालिटी को और भी आकर्षक बनाती है।