बुधवार, अप्रैल 23, 2025

SOCIAL

Top 5 This Week

Related Posts

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: मोहित के अंतिम समय में तेजस्विनी और नील का रिश्ता हुआ मजबूत, क्या तेजू को…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Mahatwist: स्टार प्लस के टॉप शोज में से एक ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का नया सीजन दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। मेकर्स भी शो को हिट बनाने के लिए लगातार नए ट्विस्ट लाते जा रहे हैं। हाल ही में, शो में तेजस्विनी (Tejaswini) और नील (Neil) के बीच बढ़ती नजदीकियों को दिखाया गया। नील पहले से ही तेजू के प्यार में डूबा हुआ है, और बार-बार होने वाली मुलाकातों से तेजस्विनी का दिल भी थोड़ा-बहुत बदलने लगा है। लेकिन शो में अब एक बड़ा मोड़ आने वाला है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में महाट्विस्ट:
शो का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मोहित अपने कमरे में बिस्तर पर दर्द से तड़पता हुआ दिखाई देता है। इस दौरान, वह नील से फोन पर बात करता है, लेकिन अपनी हालत के बारे में कुछ नहीं बताता। वह सिर्फ नील से अपनी आखिरी इच्छा जाहिर करता है और फिर अपनी अंतिम सांस ले लेता है।

तेजस्विनी को मोहित ने सौंपा नील के हाथ:
प्रोमो वीडियो में मोहित अपनी तड़पते हुए सीने पर हाथ रखकर नील को फोन करता है और उससे पूछता है, “क्या तुम्हारे घरवाले तुम्हारे लिए लड़की ढूंढ़ रहे हैं?” नील के हां कहने पर, मोहित कहता है, “तुम मेरी बेटी तेजस्विनी से शादी कर लो।” नील इस सवाल से अनजान होकर बहुत खुश होता है और मोहित से तेजस्विनी से शादी करने के लिए हां कह देता है। इसके बाद मोहित की मौत हो जाती है।

क्या तेजस्विनी अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए नील से शादी करेगी?
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या तेजस्विनी अपने पिता की आखिरी इच्छा को मानते हुए नील से शादी करेगी या वह अपने प्यार ऋतुराज के साथ अपना जीवन बिताएगी? इसका जवाब तो केवल समय ही दे सकता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles