बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी को राज कपूर की खोज माना जाता है। 1985 में रिलीज हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली में वह राजीव कपूर के साथ नजर आईं, जहां उनकी मासूमियत और सुंदरता ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। हालांकि, इसके बाद मंदाकिनी ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अब 28 साल बाद उनकी वापसी हो चुकी है और इसने काफी चर्चा बटोरी है। लोग उनकी निजी जिंदगी, परिवार और बच्चों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। मंदाकिनी भी अपने कमबैक से काफी खुश हैं।
आज हम आपको मंदाकिनी के इकलौते बेटे, रब्बिल ठाकुर से मिलवाने जा रहे हैं।
मंदाकिनी के बेटे रब्बिल की हैंडसम पर्सनालिटी
मंदाकिनी के बेटे रब्बिल ठाकुर बेहद हैंडसम और क्यूट हैं, और लुक्स के मामले में वह बड़े-बड़े हीरो को भी मात दे सकते हैं। हाल ही में मंदाकिनी ने बताया था कि वह अपने बेटे के साथ साजन अग्रवाल के म्यूजिक वीडियो ‘मां ओ मां’ में काम करने के लिए तैयार हुई थीं, जो एक मां के इमोशन्स पर आधारित था। इस गाने में वह अपने बेटे रब्बिल के साथ नजर आईं।
रब्बिल भले ही अन्य स्टारकिड्स की तरह पॉपुलर न हों, लेकिन उनकी पर्सनालिटी किसी दिग्गज से कम नहीं है। मंदाकिनी ने अपनी करियर की शुरुआत के बाद डांस डांस, लड़ाई, कहां है कानून, नाग नागिन, प्यार के नाम कुर्बान, और प्यार करके देखो जैसी फिल्मों में काम किया। मंदाकिनी को आखिरी बार 1996 में रिलीज हुई फिल्म जोरदार में गोविंदा, आदित्य पांचोली और नीलम कोठारी के साथ देखा गया था।